चूरू में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत आगामी 6 नवंबर 2026 को सवेरे 11 बजे महिला अधिकारिता विभाग जिला कार्यालय में एक मीडिया कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में यह कार्यशाला होने जा रही है।

कार्यशाला में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र शेखावत के अनुसार, इस कार्यशाला में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जिले में संचालित 100 दिवसीय मॉड्यूल को लेकर जागरूकता और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विभाग की ओर से जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इस कार्यशाला में शामिल होने का आग्रह किया गया है।