केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को अलवर में दिवंगत बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों मंत्रियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

श्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि अलवर और राजस्थान के चहुंमुखी विकास में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

अन्य जन प्रतिनिधि भी पहुंचे

इस दौरान विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनकड और कोटपूतली विधायक श्री हंसराज पटेल ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।