केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देहरादून में आयोजित समारोह के दौरान उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। इस विशिष्ट सम्मान के साथ उत्तराखंड देश का 16वां ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी पुलिस को यह सर्वोच्च गौरव प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की स्थापना से लेकर अब तक के 25 वर्षों में सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है।

आपदा प्रबंधन और सुरक्षा में अहम भूमिका

नई न्याय संहिताओं और नशा मुक्ति पर जोर