बूंदी में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।

बूंदी के खटकड़ गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित पोलिंग बूथ संख्या 14 पर सास सुमित्रा और उनकी दो बहुएं नीतू कुमारी मेहरा और शिवांगी मेहरा ने एक साथ मतदान किया।

हरित बूथ की पहल

इस पोलिंग बूथ को 'हरित बूथ' के रूप में सजाया गया था, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले पौधे और हरियाली से सजाया गया था।

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते पौधों से सजे इस बूथ पर मतदाताओं में खासा आकर्षण दिखा।
  • सास और बहुओं ने एक साथ मतदान कर लोकतंत्र में अपनी आस्था का उदाहरण पेश किया।

इस विषय पर और पढ़ें