केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया।

अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी का अचानक चले जाना महाराष्ट्र, खासकर पुणे, बारामती, पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र, के लिए अपूरणीय क्षति है।

अजित पवार के कार्यों की सराहना

अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी का व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आँखें बंद करते ही ऐसा लगता है जैसे दादा अभी हमारे सामने खड़े हों। उन्हें कभी बिना मुस्कुराहट के नहीं देखा।

श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार जी ने अपना पूरा जीवन सहकारिता क्षेत्र के लिए समर्पित किया और उसमें ढेर सारे कार्य किए। उन्होंने कहा कि ‘दादा’ में काम की इतनी अच्छी परख थी कि उन्हें बखूबी पता था कि क्या महत्वपूर्ण है और किस चीज़ पर जोर देना है।