सवाई माधोपुर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग्स एवं यूथ पार्लियामेंट 2027 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

  • कार्यक्रम में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से संबंधित अधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
  • जिला समन्वयक हर्षित खंडेलवाल, सेवी डॉ. भरत मथुरिया, खेल अधिकारी रजत भारद्वाज जी, अनुभव सेन, हेमंत शर्मा लक्ष्मी सेन, राजेश गुर्जर, देवा राम, मनोज महावर सहित प्रतिभागी रेणुका जांगिड़, मानसी शर्मा, रामकेश साहब खान, सचिन मीणा आदि ने विकसित भारत के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।