मुख्य सामग्री पर जाएँ
‹ सभी वीडियो

बिज़नेस बुलेटिन — 8 नवंबर 2026

1:06 मिनट · हिन्दी

वीडियो डाउनलोड करें

इस बुलेटिन की ख़बरें

बुलेटिन का पाठ

नमस्कार। आप देख रहे हैं टाइम्स ऑफ़ राजस्थान का बिज़नेस बुलेटिन।

वित्त सेवा विभाग को मिला 'पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार'। यह पुरस्कार 05 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में दिया गया। विभाग ने 2,576 स्थानों पर 61.50 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम चालू किए हैं।

अब आगे। विशेष अभियान-6 के तहत उर्वरक विभाग ने मुक्त किया 1.26 लाख वर्ग फुट स्थान। उर्वरक विभाग और पीएसयू द्वारा विशेष अभियान-6 का आयोजन 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक किया गया. स्क्रैप के निपटान से सरकार को ₹87,54,854 का राजस्व प्राप्त हुआ.

अब आगे। जैसलमेर में दीपावली खरीदारी के दौरान बढ़ा यूपीआई भुगतान का चलन। छोटे दुकानदारों ने भी अपने काउंटरों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था अपना ली है. विशेषज्ञ महेश पुरोहित ने भुगतान के दौरान फर्जी स्क्रीनशॉट और साइबर ठगी से बचने की सलाह दी है.

बाक़ी ख़बरें पढ़िए, टाइम्स ऑफ़ राजस्थान पर। नमस्कार।

राजस्थान री बात

हर दिन मरुधरा की एक कहावत, एक सबद, एक ज़िलो