जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सनातन है तो हम हैं। सनातन की प्रगति के लिए हमें तन मन और धन से सहयोग करना होगा।

श्री देवनानी रविवार को मानसरोवर स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में दिए प्रेरणादायी संबोधन

उन्होंने कहा कि सत्संग का मानव जीवन में महत्व है और संत सेवा एवं सद कार्यों में समय देना चाहिए। सनातन का संकल्प लेना एक पावन कार्य है और समाज को जोड़े रखने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया और संत भगत प्रकाश के प्रवचनों का श्री देवनानी ने श्रवण किया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।