जयपुर, 17 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में जयपुर के 299वें स्थापना दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, नगर निगम के महापौर श्री सुनील कोठारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना की

राज्यपाल ने जयपुर स्थापना दिवस समारोह की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के ख्यातनाम कवियों द्वारा हास्य, व्यंग्य, ओज और वीर रस से सजी कविताएं सुनीं और उनकी सराहना की।

  • राज्यपाल के समारोह स्थल पहुंचने पर महापौर श्री सुनील कोठारी ने उनका स्वागत किया।
  • कवि सम्मेलन में मेरठ, मुंबई, फरीदाबाद, कोटा, बाराबंकी, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के कवि शामिल हुए।