जयपुर में गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला और जोतड़ावाला स्थित आश्रम गोशाला में गौपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने गोमाता को गुड़-रोटी खिलाई और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने पिंजरापोल गोशाला में भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जोतड़ावाला स्थित आश्रम में संतों से आशीर्वाद लिया और राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की।
- मुख्यमंत्री ने गोमाता को गुड़-रोटी खिलाई।
- प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
