जयपुर, 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के निवेश समझौतों (एमओयू) के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए और सभी विभाग एमओयू के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

एमओयू की नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के एमओयू के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें और आवश्यक स्वीकृतियों में तेजी लाएं।

  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस सम्पूर्ण कार्य की माॅनिटरिंग के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के निवेश समझौते प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं।