सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि वे समय पर आवास निर्माण की किस्तें जारी करवाएं और निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।

आपके काम की बात

सीईओ मोहित कासनिया ने सभी ग्राम सचिवों को व्यक्तिगत रुचि लेकर लंबित आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

  • सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के अपूर्ण दो सौ आवासों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने समय पर जीओ टैग कर किस्त जारी करने को कहा।