जयपुर में शासन सचिवालय में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य आतिथ्य मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने किया।

कार्यक्रम में संविधान दिवस के महत्व और भारतीय संविधान की यात्रा पर आधारित एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

आपके काम की बात

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और उपस्थित अधिकारियों ने भी प्रस्तावना का वाचन किया।

  • कार्यक्रम में संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में नागरिकों और लोकसेवकों की भूमिका पर जोर दिया गया।
  • सचिवालय के रजिस्ट्रार श्री मुकेश सिंघल ने कार्यक्रम का संचालन किया।