केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को राजसमन्द जिले का दौरा किया।

नाथद्वारा में उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान

श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन के बाद, केंद्रीय मंत्री ने श्री विशाल बावा से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नाथद्वारा की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।