श्रीगंगानगर में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को हुई।

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए।

जल गुणवत्ता और हर घर जल प्रमाणीकरण पर जोर

जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए समय-समय पर पानी के नमूने लेकर पानी की जांच करें। जहां नमूने अमानक पाए जाते हैं, वहां पानी की गुणवत्ता सही करके पानी के नमूने दुबारा लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि हर घर जल प्रमाणीकरण शत प्रतिशत करवाएं एवं जिन कार्यों का विवरण आईएमआईएस की साइट पर अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता से अपलोड करें।

जल बंधु एप पर डाटा मैप करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने जल बंधु एप पर डाटा इसी सप्ताह मैप करने के निर्देश दिए।

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की गई।

  • 100 प्रतिशत हर घर जल प्रमाणीकरण प्रगति
  • जल सेवा आकलन एवं सुजलाम भारत आईडी क्रिएशन की प्रगति
  • जल गुणवत्ता निगरानी
  • स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति
  • अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा