चूरू में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यह कदम उठाया गया है।
हेल्प डेस्क की जानकारी
हेल्प डेस्क मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 12 नवम्बर 2026 से अंतिम प्रकाशन की तिथि 04 जनवरी 2027 तक कार्यालय समय में संचालित रहेगी।
- हेल्प डेस्क का संपर्क नंबर 01562-256716 है।
- हेल्प डेस्क पर ज्ञान प्रकाश, व्याख्याता (मो. 9929915848), सूर्य प्रकाश मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (मो. 9785125551 ) तथा सूर्य प्रकाश, कनिष्ठ सहायक (मो. 9509280967) मौजूद रहेंगे।

