जयपुर, 12 नवम्बर – सांसद मदन राठौड़ ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और पौधा भेंट किया।

इस अवसर पर दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर अभिनन्दन किया।

स्पीकर से मिलने वाले अतिथियों की प्रतिक्रिया

स्पीकर से मिले विधायकगण, विधान सभा के अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।