पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले में मतदान के दिनों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार, चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को मतदान होगा। इसके अलावा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को वोट डाले जाएंगे।

मतदाताओं के लिए अवकाश की घोषणा

जिला प्रशासन के अनुसार, राज्यपाल द्वारा घोषित अवकाश के तहत निर्धारित मतदान तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश इसलिए घोषित किया गया है ताकि मतदाता अपने मताधिकार का पूरी तरह उपयोग कर सकें।