Skip to content

Poems › Wisdom (dohe) · ब्रज

नीति (दोहे) · ब्रज

रहीम के दोहे

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना · 16वीं–17वीं सदी

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय॥

रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून॥

जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग।चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग॥

बड़े बड़ाई ना करैं, बड़ो न बोलैं बोल।रहिमन हीरा कब कहै, लाख टका मेरो मोल॥

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि।जहाँ काम आवै सुई, कहा करै तरवारि॥

— अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना

भावार्थरहीम कहते हैं — प्रेम का धागा झटके से मत तोड़ो, टूटकर जुड़े तो गाँठ रह जाती है; पानी (मान-सम्मान) बचाकर रखो, उसके बिना मोती, मनुष्य और चूना सब बेकार; सज्जन पर बुरी संगत का असर नहीं होता, जैसे साँपों से लिपटे चंदन पर विष का; बड़े लोग अपनी बड़ाई नहीं करते, हीरा अपना मोल ख़ुद नहीं बताता; और बड़ों को देखकर छोटों को मत ठुकराओ — जहाँ सुई काम आती है, वहाँ तलवार क्या करेगी।

रहीम अकबर के नवरत्नों में थे। उनके नीति के दोहे आज भी कहावतों की तरह बोले जाते हैं।

More poems

नीति (दोहे) · हिन्दी

कबीर के दोहे

कबीरदास · 15वीं सदी

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।जो दिल खोजा आपना, मुझ-सा बुरा न कोय॥

पूरी कविता पढ़ें ›

— कबीरदास

और कविताएँ ›

लोकगीत · राजस्थानी

केसरिया बालम, पधारो म्हारे देस

राजस्थानी लोकगीत (पारंपरिक) · मांड गायकी · ढोला-मारू की परंपरा

केसरिया बालम आवो नी, पधारो म्हारे देस।केसरिया बालम आवो नी, पधारो म्हारे देस॥

पूरी कविता पढ़ें ›

— राजस्थानी लोकगीत (पारंपरिक)

और कविताएँ ›

भक्ति · राजस्थानी

मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई

मीराबाई · 16वीं सदी · मेड़ता, राजस्थान

मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई।जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई॥

पूरी कविता पढ़ें ›

— मीराबाई

और कविताएँ ›

भक्ति · राजस्थानी

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो

मीराबाई · 16वीं सदी · मेड़ता, राजस्थान

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो॥

पूरी कविता पढ़ें ›

— मीराबाई

और कविताएँ ›

Rajasthan Ri Baat

A proverb, a word and a district from the land of dunes — every day

PROVERB OF THE DAY

“पाणी पीजे छाण कर, गुरु कीजे जाण कर”

Strain water before you drink it; know a teacher before you follow one.

MARWARI WORD

मनवार

Lovingly insisting a guest eats and drinks a little more

DISTRICT OF THE DAY

Chittorgarh

  • Chittorgarh Fort
  • Vijay Stambh
  • Meera Bai

FAIRS & FESTIVALS

This month: Pushkar Fair, Bundi Utsav

Kumbhalgarh Festival

Rajsamand · December

Discover Rajasthan →