बूंदी, 27 अक्टूबर। गेंडोली-फोलाई लिफ्ट परियोजना का लाभ किसानों को समय पर मिले, इसको लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर टेस्टिंग कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि परियोजना की टेस्टिंग के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति की लाइनों की तत्काल जांच की जाए और आ रही किसी भी तकनीकी समस्या को तुरंत दूर किया जाए, ताकि टेस्टिंग का कार्य प्रभावित न हो और किसानों को समय पर इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना के जो भी कार्य शेष बचे हैं, उन्हें तेजी से पूरा करने के लिए तत्काल मैनपावर बढ़ाई जाए। बैठक में जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. के अधीक्षण अभियंता जे.के. अग्रवाल तथा जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता शेर सिंह व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।