मुख्य सामग्री पर जाएँ
‹ सभी वीडियो

खेल बुलेटिन — 18 नवंबर 2026

1:27 मिनट · हिन्दी

वीडियो डाउनलोड करें

इस बुलेटिन की ख़बरें

बुलेटिन का पाठ

नमस्कार। आप देख रहे हैं टाइम्स ऑफ़ राजस्थान का खेल बुलेटिन।

बीकानेर का पहला हाफ मैराथन 27 दिसंबर को, लक्ष्मी निवास पैलेस से होगी शुरुआत। बीकानेर रन क्लब और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 27 दिसंबर 2026 को शहर का पहला हाफ मैराथन आयोजित होगा। सुबह 5 बजे होटल लक्ष्मी निवास पैलेस से फ्लैग-ऑफ होगा।

अब आगे। तेलंगाना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का लोगो और शुभंकर जारी। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 11 से 22 दिसंबर 2026 तक तेलंगाना में आयोजित किए जाएंगे।

अब आगे। देवेश चतुर्वेदी और पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने एनएसबी के अध्यक्ष और सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। एनएसबी राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता देता है और उनके शासन, वित्तीय और नैतिक मानकों का पालन सुनिश्चित करता है।

अब आगे। IPL 2027 में मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स और हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल। सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में आएँगे, जबकि एम. सिद्धार्थ राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे। गुजरात टाइटंस ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को 4 करोड़ रुपये की ऑल‑कैश डील पर खरीदा।

बाक़ी ख़बरें पढ़िए, टाइम्स ऑफ़ राजस्थान पर। नमस्कार।

राजस्थान री बात

हर दिन मरुधरा की एक कहावत, एक सबद, एक ज़िलो

आज री कहावत

“घर री मुर्गी दाळ बराबर”

अपने पास की चीज़ की कद्र कम होती है।

आज रो सबद

खम्मा घणी

आदर भरा अभिवादन — "आपको बहुत-बहुत प्रणाम"

आज रो ज़िलो

खैरथल-तिजारा

  • तिजारा जैन मंदिर
  • तिजारा किला

मेळा-तेवार

इस महीने: पुष्कर मेला, बूंदी उत्सव

कुंभलगढ़ महोत्सव

राजसमंद · दिसंबर

राजस्थान दर्शन →