लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का शिलान्यास किया। 130 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन केंद्रों का निर्माण दो साल में पूरा होने का लक्ष्य है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आधुनिक प्लेयर्स पवेलियन, ड्रेसिंग रूम, वीआईपी एवं कॉर्पोरेट बॉक्स, मीडिया गैलरी, टीवी प्रोडक्शन और अत्याधुनिक ब्रॉडकास्टिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप क्रिकेट ग्राउंड तैयार किया जाएगा।
- छह नई पिचें, खिलाड़ियों के लिए अलग प्रैक्टिस ग्राउंड, सिंथेटिक ट्रैक और रात्रिकालीन मुकाबलों के लिए चार विशाल फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी।
- खिलाड़ियों की आवश्यकताओं से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक, हर पहलू का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
