फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन रविवार, 29 नवंबर को जयपुर सहित प्रदेश के 41 जिलों में किया जाएगा।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के 11वें सप्ताह के साथ एकीकृत किया गया है।

साइकिल रैलियों का होगा आयोजन

देशभर के 700 चिन्हित स्थानों पर आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत राजस्थान के 41 जिलों में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। इनका नेतृत्व मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी और युवा मंडल करेंगे।

  • प्रत्येक आयोजन स्थल पर न्यूनतम 200 युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
  • इनमें MY Bharat स्वयंसेवक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYVs), युवा क्लब, खेलो इंडिया केंद्र (KICs) और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे।