श्रीगंगानगर में 6 दिसंबर को फिट गंगानगर सोसायटी द्वारा साइक्लोथान का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश देना है।

तीन श्रेणियों में होगा आयोजन

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि आयोजन में 42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती, 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड और 8 से 10 किलोमीटर की जनसामान्य साइकिल राइड शामिल है।

  • 42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती प्रातः 6:30 बजे से शुरू होगी।
  • 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड प्रातः 7:00 बजे शुरू होगी।
  • 8 से 10 किलोमीटर की जनसामान्य साइकिल राइड प्रातः 8:15 बजे शुरू होगी।

साइक्लोथान का प्रमुख आकर्षण सामूहिक नशामुक्ति संकल्प होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी नशे से मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेंगे।

इस विषय पर और पढ़ें