मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक स्व. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा के ग्राम सिलपटा पहुंचकर स्व. यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्व. यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।
