जयपुर, 16 नवम्बर। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए सोमवार को जयपुर के समस्त जोन उपायुक्तों की बैठक ली।

श्री जैन ने सभी जोन उपायुक्तों एवं मुख्य सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से फील्ड में उतरकर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

श्री जैन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर बने कचरा पॉइंट्स एवं सफाई व्यवस्था में सामने आ रही लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • आवासीय कॉलोनियों, आंतरिक मार्गों, सब्जी मंडियों, बाजारों एवं अन्य व्यस्त क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • कचरा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ ही चिन्हित कचरा पॉइंट्स को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।